Shinde In Ayodhya: सीएम बनने के बाद पहली बार महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिदें पहुंचेंगे अयोध्या, विधायक मंत्री भी रहेंगे साथ

Shinde In Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  आज अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां पर वे पहली बार आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे के आगमन को देखकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे CM बनने और शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पहली बार अपने सारे विधायकों और सांसदों को लेकर अयोध्या जाने के लिए निकले हैं।
शिंदे शनिवार को देर रात लखनऊ पहुंचे हैं और रविवार को सुबह अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे अपने आप को हिंदुत्व की राजनीति करने वाले नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे से पहले पूरे अयोध्या में शिवसेना के झंडे और मुख्यमंत्री के बैनर लगाए गए हैं।

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर होंगे, इससे पहले मंत्री और विधायक रहते हुए मुख्यमंत्री शिंदे अयोध्या पहले भी आ चुके हैं, हजारों की संख्या में शिवसैनिक 1 दिन पहले ही लगभग 3 रेलगाड़ियों से पहुंचे, शिव सैनिकों के स्वागत की तैयारियां पहले से की जा चुकी है ढोल नगाड़ों के साथ शिवसैनिको का स्वागत किया गया, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के साकेत होटल में शिव सैनिकों के भव्य स्वागत और ठहरने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री शिंदे का अयोध्या दौरा इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि वह इस बार अयोध्या दौरे पर न केवल भगवान रामलला के दर्शन ही नहीं करेंगे बल्कि रामलला को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से लाई जा रही सागौन की लकड़ियों को भेंट करेंगे। जिनसे निर्माणाधीन राम मंदिर में 42 दरवाजे लगेंगे। महाराष्ट्र से लाई जा रही सागौन की लकड़ी की खासियत यह है कि इसमें 600 वर्षों तक दीमक नहीं लगेगा।

लखनऊ पहुंचे एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज लगभग 11:00 बजे अयोध्या में स्थित राम कथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वह रामलला का आशीर्वाद  लेंगे। वह अपने आराध्य की आरती में शामिल होंगे साथ ही साथ। राम मंदिर निर्माण की प्रगति को देखेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पत्रकार वार्ता भी करेंगे और साधु-संतों से आशीर्वाद भी लेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या में लगभग 9 घंटे बिताएंगे उसके बाद पुनः सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago