Categories: देश

SP MLC Joined BJP: विधानसभा चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, निरंजन समेत चार एमएलसी ने थामा भाजपा का दामन

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
SP MLC Joined BJP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दलबदल का सिलसिला जारी हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें चार एमएलसी हैं, जिन्होंने सपा को छोड़ भाजपा का दामन थामा है। भाजपा में शामिल होने वाले समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका SP MLC Joined BJP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी में भाजपा ने बड़ी सेंध लगाते हुए सपा के चार एमएलसी को भाजपा में शामिल हो गए हैं। सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर, पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन और उनके पति भी पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के चारों एमएलसी को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

सपा का होगा सफाया SP MLC Joined BJP

कार्यक्रम के दौरान यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कई दशकों से सपा के वफादारी सिपाही, उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी। अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा को चुन-चुनकर उनके सेक्टर से ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ेंगे।

Read More: The celebration of the birth anniversary of Maharani Laxmibai started : महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का जलसा शुरू, राजनाथ सिंह ने किया का उद्घाटन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago