Sweating in Winters : क्या आपकी हथेली पर सर्दियों में आता है पसीना? गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

India News(इंडिया न्यूज़), Sweating in Winters : क्या किसी एक्सरसाइस के बिना आपकी हथेली पर भी पसीना आता है? तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल ये लिवर की खराबी के संकेत हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार बे वजह पसीना आना लिवर में किसी परेशानी के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको भी ये समस्या है तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। समय पर इलाज से इससे छुटाकारा पाया जा सकता है।

समय पर जरूरी है इलाज (Sweating in Winters)

दिल्ली के फिजिशियन डॉ अजय कुमार के मुताबिक हथेली पर पसीने की समस्या होना फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन ये सभी मामलों में नही होते। कुछ केस में इसकी दूसरी वजह ओवर एक्टिव सिबेसियस ग्लैंड्स होते हैं। इसमें इंसान की स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली होने लगती है, जिसके कारण हथेली पर पसीना आता है। ऐसे समय डॉक्टर की ट्रीटमेंट आपके लिए बहुत जरूरी होती है। डॉक्टर सिबेसियस ग्लैंड्स को कंट्रेल करने के लिए दवाई देते हैं, जिससे आपके हथेली पर ये समस्या कम हो सकती है।

कम उम्र के लोग हो रहे शिकार

राजीव गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर के अनुसार आज के वक्त में फैटी लिवर जैसी बीमारी बहुत ही कॉमन हो गई है। जिसकी चपेट में कम उम्र के लोग भी आ जाते हैं। ये बीमारी शुरू में तो ज्यादा दिक्कत नही देती, मगर बाद में लिवर फेल होने का रिस्क रहता है। बता दें कि जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उनमें भी अब फैटी लिवर की समस्या होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह खानपान की गलत आदतें और वजन का बढ़ना है। जो लोग मोटापा का शिकार हो रहे हैं, उनको भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

ALSO READ:-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

7 months ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

7 months ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

7 months ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

7 months ago