होम / एम्स में लालू को गीता पाठ से रोकने पर भड़के तेजप्रताप

एम्स में लालू को गीता पाठ से रोकने पर भड़के तेजप्रताप

• LAST UPDATED : July 12, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Lalu Yadav Health)। एम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव को गीता पाठ करने व सुनने से रोकने का मामला सामने आया है। इस पर  उनके पुत्र तेजप्रताप यादव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि पिताजी को अस्पताल में श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करने एवं सुनने से रोक दिया गया, जबकि पिताजी को गीता पाठ पढ़ना एवं सुनना काफी पसंद है। गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।

तबीयत में तेजी से सुधार

एम्स में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि उनके पिता की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। हालांकि, किडनी में समस्या अभी भी बनी हुई है। उनका क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है। लेकिन अब स्थिति पहले से स्थिर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। लालू यादव को अब आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढे़ः कन्हैया के हत्यारों की बीजेपी नेताओं से निकटता, सीएम अशोक गहलोत ने लगाए बड़े आरोप

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox