Categories: देश

Tejashwi Yadav To Tie Knot With Rachel: दिल्ली के फार्म हाउस पर तेजस्वी और रेचल ने एक दूसरे को पहनाई जयमाला, सामने आई तस्वीरें

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Tejashwi Yadav To Tie Knot With Rachel: पटना के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के सिर पर आज सेहरा सज गया है। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली के साकेत स्थित बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर समारोह चल रहा है। सगाई के बाद जयमाला कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद तेजस्वी यादव अपनी होने वाली अर्धांगिनी रेचल के साथ सात फेरे लेंगे। कार्यक्रम की पहली तस्वीरें जारी हो चुकी है। स्टेज पर तेजस्वी और रेचल के साथ बहन मीसा भारती भी दिख रही हैं। तेजस्वी यादव और रेचल की दोस्ती 7 साल पुरानी है। वह चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।

पुरोहित भृगुनाथपति दुबे करा रहे शादी Tejashwi Yadav To Tie Knot With Rachel

लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी लालू परिवार के खास पुरोहित भृगुनाथपति दुबे करा रहे हैं। पंडित दुबे को आनन-फानन में दिल्ली बुलाया गया। लालू यादव के सभी बच्चों की शादियां पंडित दुबे ने ही करवायी हैं।

लालू ने करीबियों को भी शादी का नहीं दिया है न्योता Tejashwi Yadav To Tie Knot With Rachel

शादी को लेकर कहा जा रहा है कि लालू यादव खुद इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। हो सकता है शायद इसी वजह से उन्होंने अपने करीबियों को भी शादी में शरीक होने का न्योता नहीं दिया है। तजस्वी और रेचल की शादी इतनी गोपनीय तरीके से हो रही है कि बुधवार तक किसी को शादी की खबर तक नहीं थी। बुधवार को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा था, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला’, लेकिन उन्होंने भी दुल्हन की जानकारी नहीं दी थी।

तेजस्वी और रेचल बचपन के दोस्त Tejashwi Yadav To Tie Knot With Rachel

तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन रेचल की दोस्ती बचपन की है। दोनों साथ में दिल्ली के आरके पुरम में पढ़ते थे। 2014 से दोनो करीब आ थे, जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदली और आज शादी हो रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी को माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लग गया, लेकिन अब सब ठीक है और दोनो की आज शादी हो रही है।

Also Read : Yogi Again on a Two Day Visit to Gorakhpur : योगी फिर गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे साथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago