Categories: देश

उपनिषद, वेद और योग में छिपा है जीवन का रहस्य, ‘डिकोडिंग द योग सूत्र ऑफ पतांजलि’ के विमोचन पर बोले डॉ. कर्ण सिंह

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

भारत के उपनिषद व वेद काफी समृद्ध हैं। असल मायने में उपनिषद, वेद और योग में ही जीवन का असली रहस्य छिपा है, जिसने योग को समझ लिया उसने स्वयं को समझ लिया। हमारी गीता सर्वश्रेष्ठ उपनिषदों में से एक है और अब समय आ गया है जब हमें उपनिषदों पर भी काम करना चाहिए। यह कहना है डॉ. कर्ण सिंह का। डॉ. कर्ण सिंह त्रिमूर्ति भवन में योग पर आधारित किताब ‘डिकोडिंग द योग सूत्र ऑफ पतांजलि’ के विमोचन समारोह में बतौर अतिथि बोल रहे थे। इस किताब के लेखक योगगुरु आचार्य कौशल कुमार और जय सिंहानिया हैं। इस मौके पर डॉ. कर्ण सिंह ने योगगुरु कौशल कुमार व जय सिंहानिया को बधाई दी और साथ ही उपनिषदों पर भी काम करने का आग्रह किया।

योग से मिलती है मन को शांतिः डॉ. त्रेहान

बतौर विशिष्ट अतिथि मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान ने बताया कि वह खुद 33 वर्षों से योग कर रहे हैं. डॉ त्रेहान ने कहा कि योग से मन को जो  शांति मिलती है, वह दूसरी किसी विधा में नहीं मिलती। डॉ. त्रेहान ने जिस उम्र में लोग क्रिप्टो, मेटा मे उलझे हैं। ऐसे समय में इस तरह की किताब पर चर्चा करना और ऐसी किताब लिखना बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने योगगुरु कौशल कुमार व जय सिंहानिया को बधाई दी और आगे भी इस तरह के प्रयास करते रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में योगगुरु कौशल कुमार ने बताया कि उनकी योग यात्रा वर्ष 1988 से शुरू हुई जो अभी तक चल रही है। उन्होंने पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि यह किताब योग पर आधारित पहला ग्रंथ है।

योग बहुत व्यापक है, इसे नई पीढ़ी समझेः कौशल

आचार्य कौशल ने यह भी बताया कि संस्कृत में योग के 63 अर्थ हैं, ऐसे में योग बहुत ही व्यापक है इसे नई पीढी को समझने की जरूरत है। लेखक जय सिंहानिया ने बताया कि इस किताब को लिखते समय उन्हें किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जय ने कहा कि आगे भी वह अपना प्रयास इसी तरह जारी रखेंगे। इस अवसर पर ईस्टर इंडिया के चेयरमैन अरविन्द सिंघानिया, मोदी ग्रुप के चेयरमैन शिवानी मोदी, फैब इंडिया के चेयर मैन विलियम बिस्सेल, सीके बिडला, असिंत सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः अब सभी लोन होंगे महंगे, आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago