Categories: देश

We Women Want : पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी भरेगी महिलाओं में जोश

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। Paralympian Deepa Malik : वी वीमेन वांट पर इस हफ्ते के एपिसोड में पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी दिखाई जाएगी। कैसे एक महिला ने विपरीत परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को हासिल किया। दीपा वास्तव में एक असाधारण महिला हैं। जिन्होंने मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर पैरालंपिक में रजत पदक जीता और दिव्यांग महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी। न्यूज एक्स वी वीमेन वांट के इस एपिसोड से लोगों के सामने संघर्ष और गौरव की एक नई कहानी पेश करेगा। कैसे दीपा ने बीमारी से लड़कर अपने सपनों को पूरा किया। इस संघर्ष के दौरान उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर दीपा मलिक ने जीते 23 अंतरराष्ट्रीय और 68 राष्ट्रीय पदक

We Women Want कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक के साथ तस्वीर खिंचवाती युवतियां

न्यूजएक्स की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक प्रिया सहगल के साथ बातचीत में दीपा ने बताया कि उनकी शादी के बाद दो बेटियां हुई। जिसके बाद बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया और व्हीलचेयर तक सीमित कर दिया। हालांकि ससुराल के में उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन इस एक दायरे में सीमित रहकर उनका दम घुट रहा था। वह स्वंय को एक दया की वस्तु के रूप में नहीं देखना चाहती थी। जिसके बाद दीपा ने पैरालंपिक के लिए तैयारी करनी आरंभ की।

इसके लिए उन्होंने अपना ससुराल वाला घर छोड़ दिया और दिल्ली जाकर एक किराये के छोटे से मकान में रहने लगी। दीपा ने बताया कि जब उन्होंने पैरालिंपिक के लिए प्रशिक्षण शुरू किया तो उनके पति और सास दोनों ने उनकी स्थिति को नहीं समझा। हां दोनों बेटियों ने दीपा का साथ दिया जिसके चलते वह अपने फैसले पर कायम रही। दीपा ने 23 अंतरराष्ट्रीय और 68 राष्ट्रीय पदक जीतने के सफर में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की।

इस समय दीपा भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष भी हैं और अन्य पैरा एथलीटों की मदद के लिए नीतिगत बदलाव और अन्य जरूरी काम करने के लिए काम कर रही हैं। दीपा की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। स्टूडियो में मौजूद हर व्यक्ति को दीपा के संघर्ष भरे जीवन की कहानी ने प्रेरित किया। रिकार्डिंग समाप्त होने के बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ लग गई।

शनिवार 7.30 बजे न्यूजएक्स पर होता है वी वीमेन वांट के नए एपिसोड का प्रसारण

वी वीमेन वांट न्यूजएक्स की तरफ से चलाई जा रही एक विशेष सीरीज है। जिसमें हर सप्ताह किसी ऐसी महिला की कहानी को जनता के बीच रखा जाता है जिसने दुनिया में विपरीत परिस्थितियों के बीच अपना अलग मुकाम बनाया। जो समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी। न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड प्रसारित किया जाता है। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाता है।

Read More : WE WOMEN WANT: इस एपिसोड में जानिए कितनी मददगार है आईवीएफ

Connect With Us : Twitter | Facebook

Parveen Kumari

Share
Published by
Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago