होम / पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, पूरी रात फंदे से झूलते रहे 5 शव

पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, पूरी रात फंदे से झूलते रहे 5 शव

• LAST UPDATED : June 5, 2022

इंडिया न्यूज, समस्तीपुर (Bihar News)। समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली। घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि मनोज झा अपने परिवार के साथ रहते थे। ऑटो चलाकर जैसे-तैसे वे परिवार का पेट पाल रहे थे। खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार रात मनोज झा के परिवार को सभी ने देखा था, लेकिन रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी कोई घर से बाहर नहीं आया।

पड़ोसियों को हुआ शक

इस पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद वे सभी घर की ओर गए। वहां पांचों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कहा जा रहा है कि मनोज झा के पिता भी पहले फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। उन्होंने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था, जिसे वे लौटाने में सक्षम नहीं थे।

यह भी पढ़ेंः उत्तर भारत में मानसून से पहले पारा हाई, हो सकती है ‘हीट वेव’ की वापसी, जानें अपने इलाके का हाल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox