Categories: देश

यूपी-उत्तराखंड के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने क्षेत्र का पूरा हाल

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update)। देर से ही सही लेकिन उत्तरी राज्यों में अब मानसून मेहरबान हो गया है। गुरुवार को यूपी के 32 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड के अलावा असम के कुछ हिस्सों, नागालैंड और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान के साथ ही गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में एक दो जगह हल्की बारिश के आसार हैं।

यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

यूपी के 32 जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और आसपास भारी बारिश के आसार हैं। येलो अलर्ट वाले 32 जिले हैं- शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत कबीर नगर, कानपुर देहात, कानपुर शहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महौबा, झांसी और ललितपुर।

पहाड़ों की बारिश से नदियां उफान पर

पहाड़ों पर हो रही बरसात से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में बुधवार को यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। कोटावाली नदी में अचानक आए पानी में बुधवार को एक कार बह गई और आठ घंटे तक यातायात ठप रहा। सहारनपुर में यमुना में डूबे युवक का शव मिला है। बागपत में बुधवार को यमुना नदी भी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। कार सवार बदायूं निवासी प्रमोद यादव, सुनील कुमार, राजीव कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। कोटावाली नदी रपटे पर कार खड़ी कर तीनों व्यक्ति लघुशंका के लिए गए थे। अचानक जलस्तर बढ़ा और पानी के तेज बहाव में कार बह गई।

यह भी पढ़ेंः 11.46 करोड़ घोटाले का आरोपी शिक्षक निलंबित, 50 अधिकारी-कर्मचाारियों की जांच

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago