देश

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र में फिर बाप बनेंगे सिद्धू के पिता

India News(इंडिया न्यूज़), Sidhu moosewala: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का साल 2022 में निधन हो गया। उनकी कुछ लोगों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। अब हाल ही में लंबे समय बाद सिद्धू मूस वाला के परिवार को मुस्कुराने की वजह मिल गई है। उनकी मां चरण कौर गर्भवती हैं और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

लंबे समय बाद परिवार में खुशियां आईं

29 मई 2022 को सिद्धू मूस वाला का निधन हो गया। लोकप्रिय गायक और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसवाला की मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अब लंबे समय बाद एक बार फिर से सिद्धू मूस वाला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये खुशी खुद उनके परिवार ने साझा की है।

ALSO READ: UP Politics: BJP का अखिलेश यादव के कोर वोटबैंक में सेंधमारी का प्लान, बढ़ेगी सपा की मुश्किलें? 

परिवार के इस सदस्य ने की खबर की पुष्टि

दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, सिंगर और रैपर सिद्धू मूस वाला के घर नन्हें मेहमान के स्वागत की खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी होगी। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के गर्भवती होने की खबर की पुष्टि गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू ने की है।

ALSO READ: UP Road Accident: बलिया में भीषण सड़क हादसा! जीप और पिकअप की टक्कर, 6 लोगों की मौत, इतने घायल

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago