Today International women’s Day: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इसका इतिहास, महत्व, कारण और क्या है इस साल की थीम

Today International women’s Day 2023: आज पूरा देश एक तरफ जहां धूमधाम से होली मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ 8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मना रहा है। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे आखिर क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का कारण, इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम। महिला दिवस एक लैंगिक समान दुनिया के लिए आह्वान भी करता है। जो रूढ़ीवादी मानसिकता और भेदभाव से ऊपर है।

महिला दिवस पर इस साल की थीम

इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “इक्विटी को गले लगाओ” #EmbraceEquity है। इक्विटी सिर्फ एक अच्छी चीज नहीं है, यह जरूरी है। लैंगिक समानता पर ध्यान देना हर समाज के डीएनए का अहम हिस्सा होना चाहिए। इसके साथ ही Equity और Equality के बीच क्या अंतर है। उसे समझना जरूरी हो जाता है। इस थीम का उद्देश्य दुनिया को क्यों समान अवसर प्राप्त नहीं है के बारे में बात करना है।

इसका क्या है इतिहास और महत्व

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार उत्री अमेरिका और यूरोप में 20वीं सदी के आरंभ में श्रमिकों के आंदोलनों से उभरा। यूनेस्को के अनुसार- “पहली राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था। जिसको सोशलिस्ट पार्टी अमेरिका ने न्यूयॉर्क ने 1908 में श्रमिकों की हड़ताल के सम्मान में समर्पित किया था। जहां पर इन महिलाओं ने कठोर कामकाजी व्यवस्था का विरोध किया था।

महिलाओं के अधिकारों और दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए मनाया जाताा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

1945 में संयुक्त राष्ट्र का चार्टर महिलाओं और पुरूषों के बीच समानता के सिद्धांत को स्थापित करने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय समझौता बन गया। लेकिन 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष के दौरान 8 मार्च को ही संयुक्त राष्ट्र ने अपना पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। सन् 1977 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को महिलाओं के अधिकारों दुनियाभर में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अवकाश के रूप में मान लिया गया तब से आज तक 8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago