होम / उदयभान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, हाईकमान ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए

उदयभान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, हाईकमान ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए

• LAST UPDATED : April 27, 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

हरियाणा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हाईकमान ने पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। उदयभान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट हैं। पिछले सप्ताह कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

जातीय समीकरणों का रखा गया ध्यान

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय समीकरण का ध्यान रखा। अनुसूचित जाति के अध्यक्ष को हटाकर उसी जाति के उदयभान को कमान सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पिता गया राम विधायक रह चुके हैं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी मुलाकात की। करीब आधा घंटा यह मुलाकात चली। पार्टी संगठन के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox