होम / Umesh Pal Case: नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा गुडडू मुस्लिम, खुफियातंत्र से खुलासा, आखिरी लोकशन मिली ओडिशा

Umesh Pal Case: नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा गुडडू मुस्लिम, खुफियातंत्र से खुलासा, आखिरी लोकशन मिली ओडिशा

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), लखनऊ: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Case) का आरोपी और मारा गया गैंगस्टर अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम 62 दिन से पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज है। इस पूरे मामले में अभी तक चार लोग एनकाउंटर में मारे गए हैं जिसमे गुलाम और असद शामिल हैं।

गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज

वहीं मुख्य आरोपी अतीक और अशरफ को बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में मार दिया था। इस मामले में फरार शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को पुलिस तलाश रही है। वहीं गुड्डू मुस्लिम के बारे में पुलिस को बड़ी इनपुट मिली है। पुलिस को पता लगा है कि वो नाम बदलकर घुम रहा है। वहीं वो पिछले दिनों वह बबलू, सुरेंद्र और दिलीप नाम से अलग- अलग राज्यों में गया है।जिसके बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू मुस्लिस की आखिरी लोकेशन ओडिशा मिली है।

हिंदू नाम रख छिपा रहा पहचान

गुड्डू मुस्लिम के नाम को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटर गुड्डू प्रयागराज का नहीं बल्कि सुल्तानपुर का रहने वाला है। सुल्तानपुर के गोसाईंगंज से उसका मुख्य लेना देना है। जानकारी हो कि गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम पिछले 20 सालों से अतीक अहमद के साथ रहता था। जो जानकारी सामने आई है उसमे पता लगा है कि अतीक अहमद के जेल में रहने पर भी व उन दिनों उसके अवैध कारोबार को बहुत ही चालाकी से संभाल रहा था।

बार बार बदल रही लोकेशन

पुलिस को पता चला था कि गुड्डू की आखिरी लोकेशन ओडिशा के बरगढ़ में थी। वह 2 से 13 अप्रैल तक ओडिशा में मौजूद था और करीब 12 दिन से राज्य में छिपा हुआ था। वह कपड़े से भरा बैग छोड़कर फरार हो गया।

वहां, पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के सहयोगी राजा खान को भी हिरासत में लिया, जिसने खुलासा किया कि पुलिस द्वारा पता लगाने और पकड़े जाने से बचने के लिए उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी। मेरठ, अजमेर, झांसी, नासिक और पुणे जैसी जगहों की यात्रा करने के बाद अब वह छत्तीसगढ़ भाग गया है।

Also Read: UP Politics: अडानी के पीछे सरकार खड़ी है तो बढ़ रहे, वैसे ही अपराधियों के पीछे सरकार खड़ी हो तो वो बढ़ते हैं: राजभर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox