UP
इंडिया न्यूज, अमेठी (Uttar Pradesh)। गीतकार मनोज मुंतशिर के बयान पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। अमेठी में कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी ने मनोज पर केस दर्ज करने के लिए यूपी पुलिस के पोर्टल पर शिकायत की है। उनकी मांग है कि रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया जाए। मनोज मुंतशिर अमेठी के रहने वाले हैं। उन्होंने बीते सोमवार को कहा था कि विदेशी महिला का बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है। उनका यह बयान राहुल गांधी के लिए था। राहुल गांधी ने तवांग झड़प पर सेना के जवानों पर टिप्पणी की थी।
मनोज ने भोपाल में दिया था बयान
बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर ने राहुल गांधी पर निशाना भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की भिड़ंत में भारतीय सैनिकों की पिटाई हो रही है। इस पर मनोज ने पलटवार करते हुए कहा कि विदेशी महिला का बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है। यह बयान वायरल होते ही कांग्रेसियों में उबाल आ गया।
अमेठी में गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इन लोगों ने एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मनोज को नहीं भूलना चाहिए कि वे अमेठी के हैं। अमेठी राहुल गांधी का परिवार है।
यह भी पढ़ें– अब श्रृंगवेरपुर में निषादराज से गले मिलते दर्शन देंगे प्रभु श्रीराम, 10 एकड़ में बन रहा पार्क
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…