Categories: देश

UP Assembly Winter Session: योगी सरकार ने पलट पर रखा 33 हजार 700 करोड़ का अनुपूरक बजट, नई योजनाओं पर खर्च होंगे इतने करोड़

UP Assembly Winter Session

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । सोमवार यानी 5 दिसंबर से यूपी विधानसभा मंडल का शीतलकालीन सत्र शुरू हो गया। पहले दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 33 हजार 700 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा है। बजट में 14 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं हैं। इसके पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को देश और प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे। मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनीति के एक संघर्षशील युग का अंत हो गया। मैं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। इसी के साथ सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन शुरू होने से पहले सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। जानकारी के अनुसार, फरवरी में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के लिए बजट में विशेष धन का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा नगर विकास के स्वच्छता मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्यांश संबंध मांगे भी इसी अनुपूरक बजट से पूरी की जाएगी।

तो फिर बनेगा बड़ा रिकॉर्ड
पूर्व में पारित वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट 6,15,518.97 लाख करोड़ रुपये का था। अनुपूरक बजट मिलाकर यह लगभग 6 लाख 70 हजार करोड़ के आसपास का हो जाएगा, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

आम बजट प्रस्तुत करते समय सदन में वित्त मंत्री ने कहा था कि कुल राजस्व प्राप्तियां 5,90,951 करोड़ रुपये अनुमानित हैं। कुल प्राप्तियों में 4,99,212 करोड़ रुपये राजस्व से आएंगे और 91,739 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: चाचा-नाना मिन्नतें करते रहे, दबंगों ने 10वीं के छात्र को मार दी गोली, जमकर हुआ हंगामा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago