होम / UP Board Result: इस दिन जारी होंगे 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम, सामने आई अपडेट

UP Board Result: इस दिन जारी होंगे 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम, सामने आई अपडेट

• LAST UPDATED : April 19, 2023

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं के छात्रों के परिणाम इस महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं। बोर्ड में कॉपियों के जांचने का काम पूरा पहले ही किया जा चुका है। वहीं निकाय चुनाव के कारण थोड़ी रुकावट है। जैसे ही चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलेगी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। कॉपियों के मुल्यांकन का काम इस साल रिकार्ड समय में पूरा किया गया है। इसके लिए 18 मार्च से 1 अप्रैल का वक्त रखा गया था। लेकिन इसका काम एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। वहीं आगे की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट सामने आ जाएंगे।

फरवरी से मार्च के बीच में हुई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में हुई थी। शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुईं। कक्षा 10 की 3 मार्च को और कक्षा 12 की 4 मार्च को समाप्त हुईं। उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। जिन्होंने परीक्षा दी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद, इसे कई तरीकों से चेक कर सकते हैं। यहां वही तरीके बताए जा रहे हैं।

रिकॉर्ड समय में चेक हुई कॉपियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में छात्रों के कॉपियों का मुल्यांकन किया जा चुका है। इसके लिए 18 मार्च से 1 अप्रैल का वक्त तय किया था। लेकिन इसको रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। 31 मार्च को मुल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है। कुल 3।14 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में किया गया। सारी कॉपियों का मुल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में की गई है। वहीं माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक छात्र अपने परिणाम देख पाएंगे।

वेबसाईट जारी होंगे परिणाम

बोर्ड का कहना है कि छात्रों को उनका परिणाम घर बैठे ही दिख जाएगा। इसके लिए छात्रों को भटकना नहीं पड़ेगा। दरअसल बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर छात्र अपने परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक डालना होगा। इसी के साथ मांगी गई जानकारी को भरकर छात्र रिजल्ट जान पाएंगे।

Also Read: UP Civic Body Election: निकाय चुनाव में प्रचार करने नहीं जाएंगी मायावती, प्रदेश अध्यक्ष संभालेंगे कमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox