UP Civic Election: SP-RLD मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, लोकसभा में फतह हासिल करने की बनेगी रणनीति

UP Civic Election: विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में भी सपा और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन करेंगे। समाजवादी पार्टी और आरएलडी इस निकाय चुनाव के माध्यम से 2024 की जमीन मजबूत करने में लगी है। 2022 के विधान सभा चुनाव में दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब दोनों पार्टियों के प्रमुखों नें फैसला किया है कि वो मिलक इस निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे।

सपा- आरएलडी एक साथ

RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सपा के साथ मिल कर आरएलडी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन के आधार पर चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने इस विषय पर फैसला लिया। बता दें कि सपा प्रमुख ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी।

निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

हाल ही में निकाय चुनाव के लिए शासन ने आरक्षण सूची जारी की थी। इसमे 6 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती है। इसके बाद निकाय चुनाव के लिए आने वाले समय में अधिसूचना जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि जून से पहले शहरों में नई सरकार बन जाएगी। नई आरक्षण सूची के अनुसार न केवल राजधानी लखनऊ बल्कि कई अन्य महानगरों की मेयर महिलाएं होने जा रही हैं। नई आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कई सीटों को रिजर्व रखा गया है। इससे महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होने जा रही है। वहीं नई नगरों की सरकार मे महिलाओं का राज होने जा रहा है।

Also Read: UP Civic Elections : प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव बदलेंगे लोकसभा के नतीजें, अभी से पार्टियां क्यों बना रही रणनीति!

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago