होम / UP NEWS : जानिए कैसा रहा राष्ट्रपति मुर्मू का वाराणसी दौरा, मंदिरों का दर्शन पूजन कर गंगा आरती पर कह दी बड़ी बात

UP NEWS : जानिए कैसा रहा राष्ट्रपति मुर्मू का वाराणसी दौरा, मंदिरों का दर्शन पूजन कर गंगा आरती पर कह दी बड़ी बात

• LAST UPDATED : February 14, 2023
UP NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu)का प्रथम काशी आगमन सोमवार को हुआ। वाराणसी (Varanasi) एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। मुर्मू ने शिव नगरी वाराणसी में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ कई और मंदिरों का भी दर्शन- पूजन किया।
मुर्मू ने काशी विश्वनाथ का दूध, गंगाजल और घी से अभिषेक किया। मुर्मू ने विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुईं। मुर्मू ने 60 मिनट तक 9 अर्चक और 21 देव कन्याओं के साथ स्पेशल गंगा आरती की गंगा घाट पर काफी समय तक शंखों का आवाज गुंजता रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। गंगा आरती के देखने के बाद राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

 

झलक पाने के लिए लोगों का लगा रहा तांता 

मुर्मू वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख अपने आप को रोक नहीं सकी और मुर्मू भावविभोर हो गईं। गंगा घाट पर उपस्थित जनता ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के नारे से किया तो वहीं मुर्मू ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं।मुर्मू की एक झलक देखने के लिए दूर- दूर से लोग आये हुए थें।

कैसा रहा राष्ट्रपति का वाराणसी दौरा

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने कहा कि आज मैंने वाराणसी के काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किये। वहीं दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया। साथ ही अलौकिक स्वरों और शंखों की गुंज ने घाटों के पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

मुक्क्षदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ और साथ ही कहा कि सभी देशवासियों को सदा मां गंगा का आशिर्वाद मिलता रहे। यह मेरी मंगलकामना है। पुजन दर्शन के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंदिर के दानपात्र में दान भी दिये। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी भी मौजूद रही।

गंगा आरती में दिखा दीपावली जैसा नजारा

दशाश्वमेध घाट घंटा-घड़ियाल से गूंज रहा था। मुर्मू मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके जनकल्याण की कामना की मंच पर बैठकर मुर्मू ने मां गंगा की आरती भी देखी। गंगा सेवा निधि के 9 अर्चक आरती उतारते नजर आए। साथ ही 21 कन्याएं भी मां गंगा के आरती में चंवर डुलाते नजर आईं घाट के हर हिस्सों को दीपक के साथ विभिन्न तरह के फूलों से घाट को सजाया गया। वहीं देव दिपावली जैसा नजारा दिख रहा था।

ये भी पढ़ें- UP Politics: प्रयागराज दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में टकरार, जानिए क्या थी वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox