होम / UP News: अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर लोग हुए भावुक, जानें इस मित्रता की कहानी

UP News: अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर लोग हुए भावुक, जानें इस मित्रता की कहानी

• LAST UPDATED : March 23, 2023

UP News: पूरे देश में सारस और आरिफ की दोस्ती की कहानी चर्चा का विषय है। दरअसल बताया जा रहा है कि आरिफ ने एक सारस की जान बचाई थी। जिसके बाद से सारस आरिफ के साथ ही रहता था। वहीं वो जहां जाते उनके साथ जाता तो उनके साथ ही खाना पीना खाता। इस दोस्ती की चर्चा देश के कोनों में फैली थी। दरअसल इस बात के सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सारस को लेने गई। वन विभाग की टीम ने सारस को आरिफ से जुदा कर दिया। वन विभाग ने सारस को समसपुर पक्षी विहार ले गया था। मगर बाद में आरोप लगाया कि समसपुर पक्षी विहार से सारस लापता हो गया है। इसी को लेकर सारस के साथी आरिफ ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में आरिफ ने भावुक होते हुए कई बातें की हैं।

सारस से बिछड़ने के बाद क्या बोले आरिफ

आरिफ ने वीडियो जारी कहा कि “सारस पक्षी जो मेरा दोस्त था, उसको वन विभाग वाले लेकर गए हैं। आज सुबह न्यूज में देखा हमने, अखिलेश भैया ने ट्वीट भी किया है। पता चला कि वहां से भी वो गायब हो गया है। पता नहीं वन विभाग वाले उस बेजुबान के साथ क्या कर रहे हैं। उस बेजुबान का सिर्फ यही कुसूर है कि वो एक इंसान से दोस्ती कर बैठा।”

मुझे ढूंढ कर आएगा सारस

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि “सारस इंसानों से दूर नहीं भागता, वो जहां भी होगा हमको ढूंढ रहा होगा। पता नहीं उसने खाना खाया भी है या नहीं। वो दाल-चावल, रोटी-सब्जी यही सब खाता है। जब मेरे पास था तो अपने परिवार से मिलने चले जाता था और वापस भी आ जाता था। इस दोस्ती को पता नहीं किसकी नजर लग गई। आप लोग प्लीज मेरा सपोर्ट कीजिए।”

Also Read: UP News: कौन है प्रज्ञा सिद्धार्थ? जिससे हो रही है मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी, जानें पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox