होम / UP NEWS : राष्ट्रपति मुर्मू का आज वाराणसी दौरा,स्वागत में सजा बनारस का घाट,भव्य आरती का आयोजन

UP NEWS : राष्ट्रपति मुर्मू का आज वाराणसी दौरा,स्वागत में सजा बनारस का घाट,भव्य आरती का आयोजन

• LAST UPDATED : February 13, 2023

UP NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का आज पहली बार पुरातन की नगरी वाराणसी (Varanasi)का दौरा होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की पुरी बेवस्था कर ली गई है। सुरक्षा बेवस्था का कमांड आठ आईपीएस के हाथों होगा।  राष्ट्रपति के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारिया पुरी कर ली गई है।

 सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पर है। राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में काशी भव्य रूप से सजकर तैयार हो गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुर्मू पूजा अर्चना करेंगी। वहीं मंदिर को लाल कारपेट बिछा कर तैयार कर दिया गया है। राष्ट्रपति के मौजूदगी में होने वाली गंगा आरती भी भव्य तरीके से किया जाएगा जो देखने में बेहद खास होगी।

चप्पे चप्पे पर निगरानी

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वाराणसी आगमन को लेकर अधिकारियों की निंद उड़ गई है। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारिया पुरी कर ली गई हैं। मुर्मू  के दौरे को देखते हुए बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक जगह-जगह चौकसी के साथ ही कड़ी बेवस्था रहेगी। मुर्मू का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां यातायात 15 मिनट पहले ही रोक दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने आदेश दिया की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में थोड़ी भी चुक नहीं होनी चाहिए।

दीपावली जैसा होगा नजारा

द्रौपदी मुर्मू वाराणसी मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही कालभैरव मंदिर में पूजन के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को  फूल- मालाओं से सजाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा ही होगा नजारा। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। ये नजारा बेहद खाश होने वाला है। इस भव्य आरती में 21 देव कन्याएं को भी बुलाया गया है।

 

ये भी पढ़े-रेल मंत्री का GIS में बड़ा एलान, यूपी को 150 रेलवे स्टेशन की सौगात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox