होम / Up News:आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह ने लगाई, हाइकोर्ट से केस रद्द करने की गुहार

Up News:आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह ने लगाई, हाइकोर्ट से केस रद्द करने की गुहार

• LAST UPDATED : April 6, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस के हाथ अब भी खाली है। अभिनेत्री के परिजन बार -बार पुलिस पर इस मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगा रहे हैं। अभिनेत्री की मां मधु दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर आकांक्षा को मारने का आरोप लगाया है। वहीं समर सिंह उसी दिन से गायब हैं जिस दिन अभिनेत्री द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पटना, वाराणसी और मुम्बई के घरों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच मां मधु दुबे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

समर सिंह ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

बता दें, लुकआउट नोटिस के बाद सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सूत्रों के अनुसार, सिंगर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। मालूम हो, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के अधीन समर सिंह और उनके भाई ने ये याचिका डाली है। जानकारी के लिए बता दें, समर सिंह देश छोड़कर फरार न हो जाएं, इसलिए आकांक्षा दुबे मौत के मामले में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

होटल में की थी आत्महत्या

मालूम हो, बीते रविवार को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला था। वो वाराणसी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। आकांक्षा की मौत की खबर सामने आने के बाद फैंस में शोक की लहर है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे भदोही जनपद की रहने वाली थीं।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox