होम / UP NEWS : सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की राजनीति से अलग कुछ तस्वीरें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक

UP NEWS : सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की राजनीति से अलग कुछ तस्वीरें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक

• LAST UPDATED : February 11, 2023

UP NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पहचान मुख्य रूप से राजनीति की वजह से है। सपा प्रमुख अकसर बीजेपी पर जुबानी तंज कसते हुए नजर आते हैं। सपा प्रमुख के जीवन से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें आपको बताने वाली हुं। उनके जीवन में उन्होंने क्या किया उन्हें क्या पसंद है।

क्या है क्रिकेट और बॉलीवुड का राज ?

आपको बता दें कि प्रमुख अक्सर जुबानी जंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन राजनीति से अलग उनका एक और रूप है। कई बार उनको क्रिकेट के मैदान में गेंद फेकते देखा गया है। वहीं कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ क्रिकेट के मैदान में मस्ती करते भी नजर आए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ आए थे नजर

अखिलेश यादव को पहली बार उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से साथ 2013  में देखा गया था। जहां ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग मैच का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था।वहीं 2016 में लखनऊ के क्रिकेट मैदान में गेंदबाजी करते हुए दिखे थे।

मुख्यमंत्री होते किया ये काम

मुख्यमंत्री रहते हुए लखनऊ में उन्होंने सीएम इलेवन और आईएएस इलेवन के बीच हुए इस मैच में अखिलेश यादव गेंद फेंकते नजर आए। अखिलेश यादव और डिंपल यादव के शादी के समय शादी में शामिल होने के लिए सुपरस्टार दिलीप कुमार भी लखनऊ पहुंचे थे। दोनों की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई थी।

 

ये भी पढ़े-अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी पुलिस के शिकंजे में, पति से मिलने जेल गई थी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox