होम / UP News: अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम जारी, महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

UP News: अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम जारी, महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

• LAST UPDATED : March 22, 2023

UP News: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार नें आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यलस्था को लेकर समीक्षा के बारे में बताया। एडीजी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सुशासन,सुरक्षा, संवाद नीति पर काम कर रही। प्रसांत कुमार ने बताया कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम जारी है। माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार नें प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग में महिलाओं की भर्ती की जा रही है। प्रदेश के थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 से अब तक कोई साम्प्रदायिक घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस रेस्पॉन्स व्हिकल के समय को कम किया गया। हमारे डिजिटल वॉलेंटियर्स है उनका भी सहयोग है। विभाग और शासन का उल्लेख सराहनीय है।

माफियों पर हो रही कार्रवाई

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार नें कहा कि कोरोना काल में भी कोई घटना नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय में भी बेहतर व्यवस्था की गई। माफियाओं के प्रति विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि 2827 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। माफियाओं के प्रति विशेष अभियान चलाया गया। 590 मुकदमों में 506 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। 12 लोग पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। दो माफियाओं के सहयोगियों को मृतुदण्ड की सजा मिली है।

Also Read: PM In Kashi: पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी में तैयारी जोरों पर, शहर को सजाने में लगा प्रशासन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox