(UP Nikay Chunav: AAP’s entry in UP civic elections) उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। यूपी के 763 नगर निकायों और 17 नगर निगमों में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। भी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में आरक्षण में लंबे विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। अब उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीटों के आरक्षण भी घोषित हो गए हैं। लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है।
अब यह लगभग तय हो चुका है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होगी। उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी 763 नगर निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी कुछ दिनों पहले से ही सोशल मीडिया पर यूपी निकाय चुनाव में खुद की एंट्री को लेकर माहौल बनाने में जुट चुकी है। लुभावने इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें दिल्ली सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए यूपी की जनता से समर्थन मांगा गया है।
दरअसल सीटों के आरक्षण भी घोषित किए जा चुक हैं। लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है। फिलहाल यह तय हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होगी।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…