होम / UP Politics: अनुप्रिया पटेल को लगा झटका, अपने पार्टी के कार्यकर्ता को दूसरे पार्टी में जाता देख उड़ गए होश, जाने क्या है मामला

UP Politics: अनुप्रिया पटेल को लगा झटका, अपने पार्टी के कार्यकर्ता को दूसरे पार्टी में जाता देख उड़ गए होश, जाने क्या है मामला

• LAST UPDATED : February 15, 2023

उत्तरप्रदेश के अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल हमेशा खबरों में बनी रहती है। अब अनुप्रिया को अपने ही पार्टी द्वारा बड़ा झटका लगा है। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखा जा सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाला है। जिसकी तैयारियां सारी पार्टियां कर रही है। इससे पहले ही इतना बड़ा झटका अनुप्रिया को झकझोर कर रख दिया है।

अनुप्रिया पटेल की नींद उड़ी

आपको बता दें कि अनुप्रिया पटेल के अपना दल पार्टी के बागी नेता हेमंत चौधरी ने सिद्धार्थनगर में अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के गठन की घोषणा की कर दी है। जिसके बाद से अपना दल के करीब बहुत सारे पदाधिकारियों ने अपना दल पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जिससे पार्टी पर बहुत असर पड़ा है। वहीं इसमें ज्यादातर लोगों को जनपद स्तर की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है।

अनुप्रिया पटेल पर लगे गंभीर आरोप

मंत चौधरी ने बताया है कि अनुप्रिया पटेल के अंदर तानाशाही वाली बात है। इस तानाशाही रवैये से पार्टी के कई कार्यकर्ता परेशान हो गए थें। जिसके बाद से लोगों के अंदर गुस्सा भर चुका था। उनके द्वारा बताया गया कि आज सिद्धार्थनगर जिले में अपना दल एस के सिर्फ दो पदाधिकारियों को छोड़कर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नए पार्टी के साथ खड़े हो गए। जो इस बात को साबित करता है कि लोगों के अंदर काफी परेशानी थी। अनुप्रिया पटेल के खिलाफ षडयंत्र रचने का भी आरोप लगाया गया है।

 

ये भी पढ़ें-UP CRIME: 8 साल की मासूम के साथ, चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म शर्मसार करने वाली घटना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox