होम / UP Politics: अखिलेश ने कानून के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- सरकार मानव, पशु-पक्षी सभी की दुश्मन

UP Politics: अखिलेश ने कानून के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- सरकार मानव, पशु-पक्षी सभी की दुश्मन

• LAST UPDATED : March 22, 2023

UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही भाजपा से मुकाबला करेगी और उसे हराएगी। बाकी दल तय करें कि वह समाजवादी पार्टी की मदद करना चाहते हैं या नहीं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संविधान विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का हर कदम संविधान विरोधी है। लोकतंत्र के जरिए सत्ता में आने वाले भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक हैं।

अधिकारी कर रहे अन्याय

पूर्व सीएम ने कहा कि अधिकारी जितना चाहे अन्याय और अत्याचार कर ले। मन न भरा हो तो और कर ले, लेकिन इसका संदेश क्या जा रहा है यह भी सोच ले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता और किसानों की ही नहीं, पशु पक्षी और पेड़ पौधों की भी दुश्मन है। सरकार ने इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान हजारों की संख्या में पेड़ कटवाए, जो गमले लगवाए थे वह चोरी हो गए। एक हजार एकड़ में एक लाख 36 हजार पेड़ लगते हैं। भाजपा सरकार बताएं इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहां लगाएं?

गंगा की सफाई पर झूठ बोल रही सरकार

सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार मां गंगा और गोमती की सफाई के नाम पर झूठ बोल रही है। सारे गंदे नाले नदियों में गिर रहे हैं। शहरों में नाले, गंदगी, कूड़े की सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। बजट में आलू खरीद के लिए एक हज़ार करोड़ देने की बात कही गई है। लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया। आलू किसान बर्बाद हो गया। सरकार बताए गन्ने का कितना भुगतान हुआ? क्या किसान की आय दोगुनी हो गई?

सरकार के पास परमानेंट डीजीपी नहीं

प्रदेश सरकार के पास अपना परमानेंट डीजीपी और मुख्य सचिव नहीं है। ब्लैक मेलिंग चल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार बताए कि नौकरी और रोजगार को लेकर नौजवानों से किए गए वादे कितने पूरे हुए। 6 साल में सरकार ने नौजवानों को कितनी नौकरी दी। भाजपा सरकार में कई इन्वेस्टमेंट मीट हुई लेकिन जमीन पर क्या उतरा, कितना निवेश आया सरकार यह नहीं बताती है। उन्होंने इन मुद्दों पर जमकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

Also Read: UP News: अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम जारी, महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox