होम / UP Politics: बोले अखिलेश यादव, निर्दोंषों पर अत्याचार कर रही योगी सरकार, चुनाव में जनता देगी जवाब

UP Politics: बोले अखिलेश यादव, निर्दोंषों पर अत्याचार कर रही योगी सरकार, चुनाव में जनता देगी जवाब

• LAST UPDATED : April 12, 2023

UP Politics: सपा में मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र समेत प्रदेश की की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार। महंगाई समेत तामम मामलों पर सरकार को गेरा है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ो, गरीबों, वंचितों, निर्दोषों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही है। हर तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

दबंगो का साथ दे रही सरकार

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एक ओर बात करती है कानून व्यवस्था की तो वहीं दूसरी ओर हर तरीके से दबंगों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित दबंगो और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। फिरोजाबाद में दबंगो ने एक युवक को यातनाएं दी, मारा पीटा और उसके साथ बर्बरता की। जिसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस भेजा है। पूर्व सीम ने कहा कि इस सरकार में किसी को भी न्यान नहीं मिल रहा है।

फर्जी एंकाउंटर कर रही पुलिस

सरकार के साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं दबंग और अपराधी हत्याएं कर रहे हैं तो कहीं पुलिस निर्दोषो की पीटकर, एनकाउन्टर में मार देती है। प्रदेश में चोरी और लूट की घटनाएं बहुत बढ़ गयी हैं। देश में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउन्टर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए हैं। मानवाधिकार आयोग ने इसको लेकर सबसे ज्यादा नोटिसें प्रदेश सरकार को भेजी हैं। भाजपा सरकार को कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है।

कानून व्यवस्था धराशायी

सपा के मुखिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम है। जो सरकार प्रदेश का परमानेन्ट डीजीपी नही दे सकती, वह कानून व्यवस्था कैसे ठीक रख सकती है। मेरठ में रविवार को एक ही दिन में चार लोगों की हत्या हो गयी। प्रदेश के अन्य जिलों में रोज हत्या की घटनाएं हो रही है। एक तरफ अपराधी सरेआम हत्याएं कर लोगों में दहशत पैदा कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के हवाई दावे कर अपनी पीठ थपथपाकर जनता को धोखा दे रही है।

Also Read: Atiq Ahemed: आज दोपहर प्रयागराज पहुंचेगा माफिया अतीक, पुलिस करेगी कोर्ट में पेश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox