UP Politics: बीजेपी ने घोषित की नई टीम, कई बड़े चेहरों को मिली जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम

UP Politics: प्रदेश सरकार एक ओर दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष मना रही है। वहीं बीजेपी ने दूसरी ओर पार्टी में अहम बदलाव किए हैं। बीजेपी ने प्रदेश में नई टीम बनाई है जो कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अगुआई में आने वाले निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव में हिस्सा लेंगी। प्रदेश में इस परिवर्तन को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल बीजेपी पीएम मोदी औऱ सीएम योगी के नाम पर चुनावों में जाती है इस बीच पार्टी ने कई चेहरों पर जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने फैसला उस वक्त किया है जब सीएम योगी के कार्यकाल का 6 साल आज पूरा हो गया। सीएम ने इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

इनपर पार्टी ने जताया विश्वास

यूपी बीजेपी ने नई टीम घोषित की है। इस नए टीम में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं पंकज सिंह समेत 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यूपी बीजेपी में 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। सूची के अनुसार विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कान्ताकर्दम,संतोष सिंह,सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष बने हैं। सुनीता दयाल,दिनेश कुमार शर्मा,मानवेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनियाल,धर्मेंद्र सिंह, देवेश कोरी,त्रियंबक त्रिपाठी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं गोविंद नारायण शुक्ला,अमरपाल मौर्य महामंत्री बने हैं। अनूप गुप्ता,प्रियंका सिंह रावत प्रदेश महामंत्री बनीं हैं, संजय राय,सुभाष यदुवंश राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं शंकर गिरी,डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे,शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी,पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि,बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी,अभिजात मिश्रा डीपी भारती समेत 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

इन चेहरों पर भी जिम्मेदारी

मनीष कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। संजीव अग्रवाल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बने हैं। भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी बनाए गए। ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यूपी बीजेपी में 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित हुए हैं। प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र। दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र बनाए गए हैं। शहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर बनाए गए हैं। कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र बनाए गए। द्रुवविजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र बनाए गए। सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बने हैं।

Also Read: Yogi Government 2.0: योगी सरकार के काम को लोगों ने कितना सराहा, आज हुए चुनाव तो कितने सीटों पर बीजेपी की होगी जीत

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago