UP Politics: बीजेपी शासन में नहीं की जा सकती विकास की उम्मीद, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: मैनपुरी के ग्राम नगरिया में भागवत कथा में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाज धर्म के कामों से जुड़ता है, उन्होंने कहा कि लोकसभा चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है इसलिए विपक्ष लोकतंत्र की भूमिका में सवाल करें। जवाब मांगे ,यह जवाब क्यों नहीं देना चाहते।

देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या

राहुल को लेकर उन्होंन कहा कि विदेश में कोई बात लोकतंत्र को लेकर कहीं गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी देश बने समाजवादी विचारधारा से देश-विदेश चले उसके बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा उन्होंने वह कहा जो इंग्लैंड की प्रधानमंत्री ने जो अंग्रेजी में भाषण दिया था हमारे मुख्यमंत्री जी ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के अंग्रेजी के स्पीच को हिंदी में बोल समाजवादियों को खेलने के लिए किया। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

मैनपुरी मॉडल नहीं समझ पा रही बीजेपी

बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 100 माफियाओं की सूची कभी नहीं आएगी और ना ही 10 माफियाओं की सूची कभी आएगी। इसलिए नहीं आएगी क्योंकि जब भी सूची जारी होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी के लोग सबसे ज्यादा होगे। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने एक सूत्र को अपने बगल में रखा हुआ है उनसे उम्मीद क्या करेंग। बीजेपी पहले से ही घबराई हुई है कि मैनपुरी मॉडल क्या है अब हो सकता है वह मैनपुरी में घूम रहे हो कि रिसर्च कर रहे हो कि बीजेपी इतनी बुरी तरीके से क्यों हारी।

लोक सभा चुनाव महत्वपूर्ण

2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है इसलिए महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश को दिशा तय करनी है। उत्तर प्रदेश नें ही प्रधानमंत्री बनाए हैं और उत्तर प्रदेश को ही आज पीछे छोड़ दिया। यह सरकार कह रही है कि केवल 100 में चार ही लोग बेरोजगार हैं। क्या यह सच है किसान की आय दोगुनी हो गई है। आलू किसान भटक रहा है। आलू की कीमत क्या दे रहा दे रही है सरकार।

Also Read: Azamgarh: बिजली कर्मियों की हड़ताल का दिखा असर, कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago