होम / UP Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

UP Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

• LAST UPDATED : January 24, 2023

UP Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादाव ने पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व सीएम ने इस अवसर पर कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे वो समाज के शोषित वंचित तबके को स्वाभिमान से जीवन जीने का रास्ता दिखाया।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं युवा पीढ़ी का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह की साजिशें कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की फैलाई नफरत की राजनीति से सावधान रहना है। महंगाई, भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमें फिर जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति के आवाह्न के साथ डॉ राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति के लिए संघर्ष करना होगा।

बीजेपी पर जोरदार हमला

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को कुचलने में लगी है। प्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रेस की आजादी पर हमलावर है। विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

2024 में बीजेपी का सफाया तय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। अपनी विफलताओं पर वह झूठ का आवरण चढ़ाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता उसकी सच्चाई से वाकिफ हो चली है। जनता 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इस बार हारेगी।

ये भी पढ़ें-  UP News: बढ़ रहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद की मुश्किलें, लखनऊ के लेटे हनुमान मंदिर में प्रवेश से रोक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox