होम / UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेगा..

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेगा..

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Politics: ओम प्रकाश राजभर एनडीए में शामिल होने के बाद से ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि “यूपी में अब कभी कोई यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।”

अखिलेश यादव सीएम कैसे बनेगा- राजभर

घोसी उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे नेता ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, “अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेगा? उन्हें कौन वोट देगा..?” आगे राजभर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “सुन लो ये राजभर कह रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने वो बीज बो दिया है कि कोई यादव मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकता है। अब उनको किसी पटेल, मौर्य, चौहान, निषाद, बिंद या राजभर को सीएम बनाना पड़ेगा तभी वो सरकार में आ सकते हैं वरना अब वो सरकार में नहीं आ सकते हैं।

सपा में जाने के सवाल पर क्या बोले राजभर?

ओम प्रकाश राजभर से इसी बीच मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि अगर वह आपको मुख्यमंत्री बनेंगे तो क्या आप उनके साथ जाएंगे, इसका जवाब देते हुए नेता ने कहा कि राजभर ने साफ इनकार कर दिया है कि वह अब सपा के साथ कभी नहीं आएंगे। बताते चले कि ओमप्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पर हमलावर बने हुए हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने सपा के पीडीए फार्मूले पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें- Corbett Tiger Reserve: कॉर्बेट पार्क में जलीय जीवों के नतीजे घोषित, घिड़ियाल समेत इन जानवरों की संख्या में हुई वृद्धि

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox