UP Politics: सपा से निष्कासन पर ऋचा सिंह ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, ट्वीट कर दी जानकारी

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने हाल ही में ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दोनो नेताओं ने सपा के राष्टर्रीय महासचिव के रामचरितमानस वाले बयान से असहमति जताई थी। पार्टी ने ये फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर लिया था। इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पार्टी ले निष्कासित ऋचा सिंह ने सपा के खिलाफ शिकायती पत्र चुनाव आयोगा को लिखा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर से दी।

सपा की चुनाव आयोग

ऋचा सिंह ने चुनाव आयोग से इस मामले में दखल दिए जाने की मांग की है। ऋचा ने अपने पत्र में कहा है कि समाजवादी पार्टी ने अपनी कार्य शैली में चुनाव आयोग के मानकों,लोकतांत्रिक मूल्यों का मखौल उड़ाते हुए संविधान की अवमानना की है। उन्होंने आरोप लगया कि समाजवादी पार्टी ने महिला नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने के दौरान अपने ही “संविधान की धारा 30 का खुला उल्लंघन किया है।

सपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा

ऋचा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा है। उन्होंने शिकायती पत्र के साथ समाजवादी पार्टी के संविधान की कॉपी भी संलग्न की गई है। सपा संविधान के अंश में लिखा है कि अनुशासनहीनता के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 सदस्यीय कमेटी गठित करेंगे जिसमें एक अध्यक्ष 2 सदस्य होंगे। कमेटी निश्चित समय में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिस रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेने में सक्षम होगा। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में चुनाव आयोग से कहा कि चुनाव पार्टी ने उन्हें निकाले जाने के मामले में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़: क्या है राजा भैया के अक्षय प्रताप सिंह से खास संबंध, एफआईआर से आएगी रिश्तों में खटास !

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago