होम / UP Politics: सपा नेता स्वामी प्रसाद ने फिर दोहराया दशकों पुराना नारा, मच गया तहलका, केस दर्ज

UP Politics: सपा नेता स्वामी प्रसाद ने फिर दोहराया दशकों पुराना नारा, मच गया तहलका, केस दर्ज

• LAST UPDATED : April 5, 2023

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार से सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2 दशक पुराने नारा को दोहरा दिया जिसके बाद बवाल मच गया। हाल ही में रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया था। यहां पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने 90 के दशक के नारा को दोहरा दिया। उन्होंने मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम का नारा लगा दिया।

नारा को लेकर दर्ज हो गया केस

इस नारे को लेकर उनपर रायबरेली में मुकदमा दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में बयान दिया है। एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो बस इतिहास में दिए गए नारों की याद दिला रहा था जो बहुजन समाज पार्टी की तरफ से दिए गए थे आज प्रदेश और देश का दलित और पिछड़ा वर्ग भाजपा से पीड़ित है वह समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीदों की निगाहों से देख रहा है।

नेताजी के सम्मान पर कही ये बात

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने नेताजी मुालायम सिंह यादव को मिले पद्म विभूषण को लेकर कहा कि अगर भाजपा के लोग दलितों और पिछड़ों का सही में सम्मान करना चाहते हैं तो नेताजी के साथ ही मान्यवर कांशीराम को भी भारत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए इतने से काम नहीं चलेगा। वहीं बीजेपी कल अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस पर सवाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबको हक है जो भी अपने कार्यक्रम करना चाहता है करे लेकिन अंबेडकर के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ और सिर्फ छल करते हैं आज तक कभी किसी दलित पिछड़े को सम्मान क्यों नहीं दिया गया।

Also Read: Deoria: संसाधनों की कमी से जूझ रहा अग्निशमन विभाग, विकट परिस्थियों में कैसे होगा समाधान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox