UP Politics : सपा के इन नेताओं ने एक सुर में की नेताजी को भारत रत्न से नवाजने की मांग, जानें पूरा मामला

UP Politics: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले भारत सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवार्ड की घोषणा की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण के सम्मान से नवाजा गया। यादव परिवार ने सरकार के इस फैसले से खुशी जताई है लेकिन परिवार में साथ में असंतोष भी दिख रहा है। दरअसल यादव कुनबा ने एक साथ सुर मे सुर मिलाकर कहा कि नेताजी को भारत रत्न मिलना चाहिए था। इस पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। शिवपाल यादव, बहू डिंपल यादव ने कहा है कि सरकार ने विचार कर अवार्ड नही दिया।

बहू डिंपल ने कही है ये बात

मैनपुरी से सांसद, पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। उन्हें भारत रत्न देने की सरकार से हमारी मांग थी। इस पुरस्कार से नेताजी को नवाजा जाना चाहिए। दरअसल उन्होंने कहा कि नेताजी जमीन से जुड़े रहे। सभी के लिए उन्होंने कुछ न कुछ काम किया है।

शिवपाल ने की ये मांग

शिवपाल सिंह यादव ने आज कोऑपरेटिव बैंक में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए नेताजी को पद्म विभूषण मिला है। शिवपाल सिंह ने कहा कि नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि सरकान नेता जी को भारत रत्न से नवाजे।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही ये बात

सपा नेता पिछले लंबे समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में है।रामचरितमानस वाले बयान को लेकर वो लोगों के निशाने पर भी है। ऐसे में उन्होंने भी मुलायम सिंह को मिलने वाले पद्म विभूषण को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित कर (सरकार) ने उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान का मजाक उड़ाया है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। यह बीजेपी की घटिया सोच को दर्शाता है। ये बातें उन्होंने प्रतापगढ़ में कहीं।

ये भी पढ़ें- UP News : नही थम रहा “रामचरितमानस विवाद”, अब अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago