होम / UP Politics: ओपी राजभर ने कांग्रेस और बीएसपी को लेकर दिया बयान, क्या फिर बदलेंगे करवट ?

UP Politics: ओपी राजभर ने कांग्रेस और बीएसपी को लेकर दिया बयान, क्या फिर बदलेंगे करवट ?

• LAST UPDATED : March 5, 2023

UP Politics: सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कब किस ओर जाएंगे ये कह पाना मुश्किल है। बडे बड़े राजनीतिक सलाहकार भी ये बताने में सक्षम नहीं होते की ओपी राजभर कब किस ओर होंगे। ऐसे ही ओपी राजभर ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल ओपी राजभर ने कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की जमकर तारीफ की है। इससे पहले उनको प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ तस्वीरों में देखा गया था। तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। अब राजभर के बयान ने सभी को चौंका कर रख दिया है।

कांग्रेस और बीएसपी को लेकर क्या कहा

सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बेहतर काम किया। यूपी की बात करें तो बेहतर प्रशासन मायावती जी ने दिया है। उनसे अच्छा प्रशासन को नहीं दे सकता है। इस दौरान ओपी राजभर ने जातिय जनगणना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।हाल ही में उन्होंने ब्रजेश पाठक के साथ मुलाकात की थी, इससे कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी के करीब हैं।अब उन्होंने कांग्रेस और बीएसपी की तारीफ की है।

सपा के साथ लड़ा था चुनाव

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 2022 का उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस गठबंधन से उनको काफी फायदा नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव के निर्देश पर सुभसपा को समाजवादी पार्टी के गठबंधन से अलग कर दिया गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox