होम / UP Politics: SP और BSP मान जाएंगे प्रियंका गांधी का संदेश अखिलेश यादव और मायावती क्या बदलेंगे फैसला? जानें

UP Politics: SP और BSP मान जाएंगे प्रियंका गांधी का संदेश अखिलेश यादव और मायावती क्या बदलेंगे फैसला? जानें

• LAST UPDATED : February 26, 2023

Congress Session: UP News: कांग्रेस(Congress)महासचिव और यूपी कांग्रेस (UP Congress) की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया। जिससे यूपी में SP और BSP दलों कि लिए एक संदेश गया है। जिसके बाद सवाल उठता है कि क्या बीएसपी (BSP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कांग्रेस महासचिव का ये संदेश मानेंगे? दरअसल, कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता की बात कही है। प्रियंका ने कहा कि ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी विरोधी सभी पार्टियों को एक साथ एक मंच पर आने की उम्मीद है। देस के लोगों का मानना है कि सभी एकजुट होकर चुना मैदान में सत्ता के खिलाफ एकजुट हों। लेकिन लोंगों को सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

खबर में खास: 

  • जिनकी विचारधारा बीजेपी से अलग वो सभी आएं एक मंच पर
  • मंच से कार्यकर्ताओं से कहा-पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलता पहुंचाएं लोगों तक

जिनकी विचारधारा बीजेपी से अलग वो सभी आएं एक मंच पर

प्रियंका गांधी ने कहा, “चुनाव में एक साल बचे हैं, जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे बीजेपी विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है.” उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां है जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा।

मंच से कार्यकर्ताओं से कहा-पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलता पहुंचाएं लोगों तक

प्रियंका गांधी ने मंच से कांग्रेस कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलताओं’ को जन-जन तक पहुंचाएं। राजनैतिक विश्लेषक बताते हैं कि केंद्र का रास्ता यूपी से होक रही जाता है। ऐसे में अगर बीजेपी के खिलाफ यूपी में कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट कर पाए तो उसके लिए बड़ी कामयाबी होगी।  हालांकि दूसरी ओर अगर ऐसा होता है कि बीजेपी की भी टेंशन बढ़ सकती है। प्रियंका गांधी का ये संदेश विरोधी दलों के लिए है। लेकिन इस राजनीति गठबंधन के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं।

Also Read: UP News: अंधों के दर्द को समझ कर यूपी की इन दो छात्राओं ने मात्र 1500 रुपए में किया नया आविष्कार,जानें क्या है वो चीज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox