Categories: देश

UP: विधानमंडल शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, फेसबुक लाइव करने पर सपा विधायक अतुल 1 बजे तक के लिए कार्यवाही से बाहर

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। आज यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत होते ही सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने मैनपुरी, रामपुर और खतौली में हुए उपचुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

फेसबुक लाइव करने पर अतुल प्रधान पर कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को शांत रहने के लिए कहा। मगर वो नहीं माने। इस बीच कई विधायक सदन की कार्यवही को फेसबुक लाइव कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक सदन के अंदर की कार्रवाई का फेसबुक लाइव कर रहे है, जो कि सदन की मर्यादा के खिलाफ है। जो भी विधायक सदस्य ऐसा कर रहे है। वो न करे। नहीं तो सदन को विधायक सदस्य पर कार्रवाई करने का अधिकार है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सतीश महाना को एक साल के लिए कार्यवाही से बाहर कर दिया। लेकिन सपा नेता लालजी वर्मा के अनुरोध पर उन्हें सिर्फ एक बजे तक के लिए कार्यवाही से बाहर किया गया। लालजी वर्मा ने कहा कि अतुल प्रधान पहली बार के सदस्य हैं। उन्हें जानकारी नहीं थी। इसके बाद सदन की कार्रवाई को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

पहले दिन 33 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
योगी सरकार ने सोमवार को प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 2022-23 के लिए 33769 करोड़ 54 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया था। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानी आज सदन की कार्रवाई पर अनुपूरक बजट को लेकर चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, जन्मस्थली की ड्रोन से हो रही निगरानी, एक हिरासत में

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago