होम / UP Weather Update: क्या बारिश के बाद फिर बढ़ सकती है ठंड, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update: क्या बारिश के बाद फिर बढ़ सकती है ठंड, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

• LAST UPDATED : January 27, 2023

UP Weather Update: यूपी में प्रयागराज समेत कई पूर्वांचल जिलों में गुरुवार को बारिश हुई है। इसी कड़ी में जानकारी मिली है, आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रहेगा।

बीते कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसी के कारण राज्य के पश्चिमी हिस्से में तेज हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है। वहीं प्रयागराज समेत कई पूर्वांचल जिलों में भी बारिश हुई है। जहां बारिश के बाद तेज हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

वही आज शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। लेकिन अगले कुछ दिनों में हवा की रफ्तार धीमी होने पर ठंड से राहत मिलेगी। जबकि कई जगहों पर अगले दो दिनों तक घना कोहरा देखा जा सकता है। घने कोहरे की संभावना को देखते हुए प्रशासन के ओर से गाड़ी चलाते समय स्पीड़ धीमी रखना की अपील की गई है.

पूर्वांचल में कैसा रहेगा मौसम?

वही पूर्वांचल में आज शुक्रवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां पर भी तेज हवाओं के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन वही शनिवार से हवा की रफ्तार धीमी होने पर ठंड से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े-UP Politics : बोले अखिलेश : हम सभी धर्मों को मानते हैं,आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधानhttps://indianewsup.com/up-news-we-believe-in-all-religions-the-biggest-religion-in-independent-india-is-the-constitution/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox