होम / Uttarakhand News: कांग्रेस प्रभारी प्रीतम सिंह का तंज, कहा- जिन्हें खुद क ख ग नही आती? जानें पूरी खबर

Uttarakhand News: कांग्रेस प्रभारी प्रीतम सिंह का तंज, कहा- जिन्हें खुद क ख ग नही आती? जानें पूरी खबर

• LAST UPDATED : April 5, 2023

Uttarakhand Congress: कांग्रस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक बायान बाजी करते हुए देवेंद्र यादव खिलाफ टिप्पणी करते हिए कहा, देवेंद्र यादव अपने कृत्यों से पार्टी का हाल दिल्ली जैसा बना देना चाहते हैं। कटाक्ष किया, जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं।

जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी के बाद लगातार हलचल

बताते चलें कि बीते दिनों पीसीसी की ओर से जिलाध्यक्षों के नामों सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल मची हुई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया। पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे।

कार्यकर्ताओं में अक्रोश- प्रीतम सिंह

लेकिन, यहां के प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह सर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। कहा, उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा, उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।

ये भी पढ़ें:- Paper Leak Case: पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों पर लगा प्रतिबंध, सभी को भेजे गए नोटिस, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox