होम / Uttarakhand News: नए मिशन पर बागेश्वर धाम के धिरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’

Uttarakhand News: नए मिशन पर बागेश्वर धाम के धिरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’

• LAST UPDATED : January 28, 2023

Uttarakhand News: बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फरवरी में बागेश्वर धाम में होने वाले यज्ञ में संतों को निमंत्रण देने के लिए निकले हैं। इस मिशन का केंद्र सनातन और हिंदू राष्ट्र है.

बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है। वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण ने अपने विरोधियों को भी नसीहत दी है। उनके बयानों में धर्मयुद्ध जारी है। बता दें, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने नए मिशन पर निकले हैं। बागेश्वर धाम से निकले धीरेंद्र शास्त्री अब सीधे हिमायल पहुंचे है। बाबा फरवरी में बागेश्वर धाम में होने वाले यज्ञ कार्यक्रम में संतों को निमंत्रण देने के लिए निकले हैं। धीरेंद्र शास्त्री के इस मिशन का केंद्र भी सनातन और हिंदू राष्ट्र है। वहीं पता चला है कि धीरेंद्र शास्त्री ने आचार्य बालकृष्ण से भी मुलाकात की है।

वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा

कल धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि, ‘आज 27 तारीख है और हम यात्रा पर निकले है। हम 2 से 3 दिन तक यात्रा पर है। बागेश्वर बालाजी के चरणों की कृपा से और सन्यासी बाबा की कृपा से जो यज्ञ होने जा रहा है उसमें सभी स्थानों के तीर्थों को संत महापुरुषों को आमंत्रण देनें के लिए हम निकले हैं।‘ साथ ही उन्होंने बताया कि, ‘हम बहुत जल्दी फिर बागेश्वर धाम आ रहे हैं। हम बहुत जल्द बागेश्वर धाम आएंगे, आप सभी इंतजार करिए और सनातन का झंडा गाड़े रहिए- कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे‘।

धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ रही है लोकप्रियता

धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके विरोधियों और समर्थकों की संख्या एक साथ लगातार बढ़ रही है। जहां उनपर चमत्कार के माध्यम से अंधविश्वास फैलान का आरोप है। तो वहीं कुछ मुस्लिम धर्मगुरु उनपर इस्लाम को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र के नागपुर के अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो जादू-टोना को बढ़ावा दे रहे हैं और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: होटल कारोबारी के गायब होने से पुलिस की उड़ी नींद, आला अफसर भी हुए परेशान, जानें कारण…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox