उपराष्ट्रपति ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भव्य मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया : Vice President visited Ramlala in Ayodhya

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

Vice President visited Ramlala in Ayodhya उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अयोध्या में श्री रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भव्य राम मंदिन निर्माण कार्य का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी अयोध्या में उप उपराष्ट्रपति ने श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखा। उपराष्ट्रपति विशेष ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या आए।

गर्भगृह की विशेष साज सज्जा की गई Vice President visited Ramlala in Ayodhya

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सबसे पहले रामजन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने और राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलला का गर्भगृह की विशेष साज-सज्जा की गई। उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया।

सपत्नीय दर्शन और पूजन किया Vice President visited Ramlala in Ayodhya

रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी उषा नायडू ने काफी देर तक दर्शन-पूजन किया। परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के उपरांत उप राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद कहा कि आज राम जन्मभूमि के दर्शन करके धन्य हुआ।

प्रभू राम हमारी संस्कृति हैं Vice President visited Ramlala in Ayodhya

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रभु राम हमारी संस्कृति, हमारे मूल्यों और हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। मयार्दा पुरुषोत्तम का जीवन सदा से भारतीयों को प्रेरणा देता है, उन्हें सन्मार्ग दिखाता रहा है। अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण है।

Also Read : अपने बेटे और हजारों कार्यकर्त्ताओं के संग शिवपाल यादव भाजपा में होंगे शामिल, 19 अप्रैल को लेंगे सदस्यता: Shivpal Yadav will join BJP

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago