होम / पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री के निधन से उद्योगजगत में शोक की लहर

पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री के निधन से उद्योगजगत में शोक की लहर

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Pallonji Mistry Died)। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिस्त्री के निधन से उद्योगजगत में शोक की लहर देखी जा रही है। पालोनजी टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के पिता थे। पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल क्षेत्र में फैला है। यह ग्रुप 50 देशों में कारोबार कर रहा है।

पारसी परिवार में हुआ था जन्म

पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश नागरिकता भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार बच्चे शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री बेटे जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री बेटियां छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 25 से अधिक के दबे होने की आशंका

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox