होम / Weather News: उत्‍तर भारत में बढ़ रही सूरज की तपिश, क्‍या ठंड की हो चली विदाई?

Weather News: उत्‍तर भारत में बढ़ रही सूरज की तपिश, क्‍या ठंड की हो चली विदाई?

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Weather News: दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो मानसून के औसत से चार डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी अब 25 डिग्री के आसपास है। इसके चलते उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।

 पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना (Weather News)

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 25 और 26 फरवरी को राजधानी में भारी बारिश की संभावना है। 27 फरवरी को भी मध्यम बारिश की उम्मीद है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है।

इस समय लोग धूप में बैठने की बजाय ठंडी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। सूरज की बढ़ती तपिश से जहां दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है, वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी आने में अभी वक्त लगेगा। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी शांत हो सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox