होम / Weather Update 11 April 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान हो सकता है 45 डिग्री, इन हिंसों में बारिश के आसार

Weather Update 11 April 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान हो सकता है 45 डिग्री, इन हिंसों में बारिश के आसार

• LAST UPDATED : April 11, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Update 11 April 2022: दिल्ली में एक महीने से जारी गर्म हवाओं के मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से भी लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

कल से हल्की बारिश की संभावना (Weather Update 11 April 2022)

Weather Update 11 April 2022

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

(Weather Update 11 April 2022)

उत्तर प्रदेश में जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। प्रदेश में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

उत्तरी बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी के पूवार्नुमान के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

(Weather Update 11 April 2022)

Read More : BGMI Redeem Code Today 11 April 2022

Read More : Garena Free Fire Max Redeem Code 11 April 2022

Read More : Garena Free Fire Redeem Code 11 April 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox