Categories: देश

उत्तरी पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में जारी रहेगी हीटवेव, जानिए पूरे देश में मौसम का हाल

इंडिया न्यूज, Latest Weather Report : मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए देशवासियों को अलर्ट किया है। भारत के उत्तर पूर्वी हिस्सों में जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी विदर्भ के हिस्से यूपी, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एमपी आदि राज्यों में दो दिन हीटवेव जारी रहेगी। लू चलने से लोगों सतर्क रहना होगा। जरा सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगी।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम वैज्ञानिक डा. एसके पांडेय ने बताया मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके अलावा बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इन राज्यों में जारी रहेगी हीटवेव

इसके अलावा मौसम वैज्ञानिक ने पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों, नदी और उत्तराखंड, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेशकानपुर सहित , पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के पश्चिमी भाग और आंतरिक ओडिशा में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ेंः बाइक न मिलने पर शादी से इंकार, युवती ने नदी में कूदकर दी जान

चक्रवाती हवाओं से मौसम में होगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक डा. एसन पांडेय ने बताया कि देश भर में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी मुख्य वजह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना है।

अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

एक ट्रफ रेखा पाकिस्तान के मध्य भाग से मणिपुर तक पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय से गुजरते हुए जा रही है। एक और ट्रफ रेखा बिहार से तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रही है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक तमिलनाडु तट पास तक औसत समुद्र तल से 3.5 से 4.5 किमी ऊपर फैली हुई है। दक्षिण महाराष्ट्र तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Curb Corruption in UP : अफसरों से हर साल लेगी बंगला, गाड़ी, ज्‍वेलरी और बैंक बैलेंस का हिसाब, ‘स्‍पैरो पोर्टल’ तैयार

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Share
Published by
Ajay Dubey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago