होम / कौन है चर्चित IAS Abhishek Singh? क्यों रहा है उनका विवादों से पुराना नाता, जानें, पूरी डिटेल !

कौन है चर्चित IAS Abhishek Singh? क्यों रहा है उनका विवादों से पुराना नाता, जानें, पूरी डिटेल !

• LAST UPDATED : February 9, 2023

लखनऊ: प्रदेश के आईएएस अधिकारी इस समय काफी चर्चा में है। वो न सिर्फ प्रदेश में चर्चा में है बल्कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं IAS Abhishek Singh की। हाल ही में इन्हें निलंबित किया गया। बताया जा रहा है वो विगत 3 महीने से ड्यूटी पर नही आ रहे थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में तैनात IAS अभिषेक सिंह ने ड्यूटी पर न आने के बार में उत्तर प्रदेश सरकार को न तो कोई सूचना दी है और न ही इसकी कोई वजह बताई है। यही वजह है कि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आईएएस अभिषेक सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। अक्सर वो वीडियो या सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी गाड़ी के साथ एक फोटो पोस्ट करने के बाद उन्हें चुनाव प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था। बताया जा रहा है उसके बाद से आईएएस अभिषेक सिंह वापस डि्यूटी पर नही आए। इसकी जानकारी भी उन्होंने किसी को नही दी। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव ले निलंबित कर दिया है।

कौन हैं IAS अभिषेक सिंह?

अभिषेक सिंह 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं। वो मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता कृपा शंकर सिंह भी आईपीएस अधिकारी रहे हैं। आईएएस बनने से पहले अभिषेक सिंह मुंबई पुलिस में एसीपी थे। जानकारी के लिए बता दें वो चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। वहीं IAS को वर्ष 2014 में एक दलित शिक्षक से बदसलूकी करने के मामले में निलंबित किया गया था।

विवादों के बीच रहा IAS अभिषेक सिंह का नाम

गौर हो कि पिछले साल अक्टूबर में भी लंबे समय तक गायब रहने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। साल 2020 के मार्च में उन्हें यूपी काडर में भेजा गया लेकिन उन्होंने ड्यूटी जॉइन नहीं की। जब यूपी सरकार की ओर से नोटिस भेजा गया तब वह ड्यूटी पर आए और उन्हें गुजरात चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया।

इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोवर्स

आपको बता दें कि आईएएस अभिषेक सिंह के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करते रहतें हैं। आईएएस अभिषेक सिंह ‘दिल्ली क्राइम 2’ वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। वहीं वो बीन नौटियाल और बी प्राक के साथ म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं। अपनी सरकारी गाड़ी के साथ फोटो डालने के कारण उनकोगुजरात चुनाव के दौरान प्रेक्षक के पद से हटाया गया था।

ये भी पढ़ें- Varanasi: कैंट स्टेशन के पुनर्निमार्ण में रेलवे बहा रहा रूपया, फिर भी लोगों को नही मिल रही आधुनिक सुविधाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox