होम / महाराष्ट्र में महिला ने छह बच्चों को कुएं में फेंका, बच्चों को तड़पता देख नहीं पसीजा दिल, हैरान कर देने वाली वजह?

महाराष्ट्र में महिला ने छह बच्चों को कुएं में फेंका, बच्चों को तड़पता देख नहीं पसीजा दिल, हैरान कर देने वाली वजह?

• LAST UPDATED : May 31, 2022

इंडिया न्यूज, Maharashtra News :  इस जहां में मां को सबसे रहमदिल बताया गया है क्योंकि उसने बच्चे के जन्म के समय असहनीय दर्द सहा होता है। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव में बेरहम मां ने एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया। इतना हीं उन्हें तड़पता देखती रही जबकि तक सारे मर नहीं। उसने यह कदम सुसर की पिटाई से गुस्से में उठाया। हालांकि सारे बच्चों की मौत की पुष्टि होने पर उसने स्वयं आत्महत्या करने का कदम उठाया लेकिन लोगों ने उसे बचा कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

महिला ने आखिरी कदम क्यों उठाया ?

आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

तीन से 10 साल उम्र के हैं सारे बच्चे

मरने वाले बच्चों की उम्र तीन से 10 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों में रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) शामिल हैं। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।

यह भी पढ़ेंः दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी 22 लोगों के शव बरामद

लातूर में भी हो चुकी ऐसी वारदात

इससे पहले विदर्भ के लातूर जिले में एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद अपने दो साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया था। उसके बाद महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। शुरू में परिजनों को यकीन नहीं हुआ और देर रात तक जब बच्चा नहीं नजर आया तो कुएं में उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया।

यह भी पढ़ेंः  एम्बुलेंस और कैंटर की टक्कर में 7 की मौत, बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox