होम / World Environment Day 2023: आज है पर्यावरण दिवस! इसको मनाने का क्या है उद्देश्य, जानें घूमने के 5 ईको-फ्रेंडली जगहें

World Environment Day 2023: आज है पर्यावरण दिवस! इसको मनाने का क्या है उद्देश्य, जानें घूमने के 5 ईको-फ्रेंडली जगहें

• LAST UPDATED : June 5, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),World Environment Day 2023 : देशभर में हर साल पांच जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। जिसके चलते पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। साथ ही लोगों को इससे निपटने के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। जिससे की आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे सकें। तो आज हम आपको बताएंगे आखिर पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब हुई थी, इसका महत्‍व क्‍या है, और घूमिने के 5 ईको-फ्रेंडली जगहें? तो आइये जानते हैं-

कब हुई थी शुरुआत 

विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया। वहां, पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के माध्यम से 119 देशों ने हिस्सा लिया था। सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्‍यता देते हुए हस्‍ताक्षर किए। बता दें, इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा। अगर बात भारत की करें तो 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम

बता दें, विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम तय की जाती है, जिसके अनुसार यह मनाया जाता है। तो जानें पिछले 5 सालों में क्या-क्या थीम रही।

साल                               थीम

2019                         ‘वायु प्रदूषण’

2020                         ‘जैव विविधता’

2021                        ‘पारिस्थिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संरक्षण’

2022                         ‘सिर्फ एक पृथ्वी’

2023                          Solutions to Plastic Pollution

प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा 

बता दें कि दुनिया भर में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रकृति पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दिवस को दुनियाभर में मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

विश्व पर्यावरण दिवस पर घूमिये इन जगहों पर

कानाताल: विश्व पर्यावरण दिवस पर आप उत्तराखंड में स्थित एक छोटे-से खूबसूरत हिल स्टेशन कानाताल की सैर कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है और ईको-फ्रेंडली है। यह सीक्रेट हिल स्टेशन कहता है। यहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन मसूरी हाईवे पर है।

पेरियार नेशनल पार्क: विश्व पर्यावरण दिवस पर आप पेरियार नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं। यह नेशनल पार्क केरल में है। यह नेशनल पार्क हाथी और टाइगर के लिए रिजर्व है। यहां आप कई प्रजातियों के पशु और पक्षियों को देख सकते हैं और तरह-तरह की वनस्पति के बारे में भी जान सकते हैं। यह नेशनल पार्क इडुक्की और पठानमथिट्टा जिलों में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है।

नेलांग घाटी:  विश्व पर्यावरण दिवस पर आप नेलांग घाटी की सैर कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन में काफी कम भीड़भाड़ होती है। यह बेहद सुंदर घाटी उत्तराखंड के उत्तराकाशी में स्थित है। यह घाटी समुद्र तट से 11,000 फीट की ऊंचाई पर है।

चैल: विश्व पर्यावरण दिवस पर आप चैल की सैर कर सकते हैं। यह छोटा-सा हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में है। इसे ऑफबीट डेस्टिनेशंस भी कहा जाता है। चैल हिल स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है।

नैनीताल: विश्व पर्यावरण दिवस पर आप नैनीताल हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। यह ईको-फ्रेंडली हिल स्टेशन है। आप यहां बोटिंग कर सकते हैं और नैनीताल का ज़ू भी देख सकते हैं।

Also Read: World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलग अंदाज में दिया जागरुकता का संदेश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox