होम / यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट

यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, सहारनपुर (Yamuna River in UP) : पहाड़ी इलाकों में भीषण बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर चल रही है। गुरुवार को हथनीकुंड बैराज से दो लाख 21 हजार 786 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग ने फ्लड घोषित कर पूर्वी एवं पश्चिमी नहरों को बंद कर दिया है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका पर सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल व उत्तराखंड में बुधवार को हुई भीषण बारिश

बुधवार की रात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में भारी बारिश हुई। इससे गुरुवार की सुबह यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सुबह छह बजे हथनीकुंड बैराज से 76 हजार 795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सात बजे एक लाख 34 हजार 912 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किए जाने के बाद सिंचाई विभाग ने फ्लड घोषित कर दिया।

दिल्ली समेत बागपत व शामली में आ सकती बाढ़

बैराज पर पानी बढ़ने पर दो लाख 21 हजार 786 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर किया गया है। तहसीलदार बेहट प्रकाश सिंह ने बताया चौकियों पर तैनात किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने-अपने क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए गए है। बाढ़ से सहारनपुर के सरसावा नकुड़ व गंगोह के कुछ क्षेत्र प्रभावित होंगे, जबकि शामली, बागपत और दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ेंः इटावा में घर-घर बांटा जा रहा उल्टा तिरंगा : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ेंः दो साल या इससे अधिक सजा पाया व्यक्ति सोसाइटी का नहीं होगा सदस्य : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ेंः एमटेक छात्र समेत चार अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 19 पिस्टल, तमंचे व मैगजीन बरामद

यह भी पढ़ेंः  बेकाबू बस-ऑटो में भिड़ंत से एक महिला की मौत, तीन की हालत नाजुक

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox