होम / Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board : यूपी में बड़ी जीत का योगी मिलेगा गिफ्ट, बीजेपी संसदीय बोर्ड में शामिल होंगे सीएम

Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board : यूपी में बड़ी जीत का योगी मिलेगा गिफ्ट, बीजेपी संसदीय बोर्ड में शामिल होंगे सीएम

• LAST UPDATED : April 11, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौर पर हैं। सीएम गोरखपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम को दिल्ली बुलाया गया है। खबर यह भी है कि सीएम योगी को यूपी फ़तह के लिए बड़ा गिफ्ट मिल सकता है,उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल करने की तैयारी चल रही है। यूपी में मिली प्रंचड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ का पार्टी में कद और बढ़ाने की योजना है। सूत्रों की माने तो योगी आदित्यनाथ बीजेपी संसदीय बोर्ड के मेंबर बनाए जा सकते हैं। जल्दी ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन करने वाले हैं।

योगी को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की चर्चा (Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board)

सीएम योगी को भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी को दिल्ली इसी पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ इस पर मंथन होगा और संभव है कि ही जल्द ही पुनर्गठन होने वाले पार्लियामेंट्री बोर्ड में बतौर सदस्य योगी आदित्यनाथ को भी शामिल किया जाए। भाजपा संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्य होते हैं। फिलहाल इस बोर्ड में सिर्फ 7 सदस्य ही हैं। सुषमा स्वराज,अरुण जेटली के निधन बाद कोई भी नए सदस्य की एंट्री नही हुई है। इसके साथ ही थावरचंद्र गहलोत के राज्यपाल बनने और वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद भी किसी को बोर्ड में शामिल नहीं कराया गया है।

बेहद अहम होता है भाजपा का संसदीय बोर्ड (Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board)

भाजपा संसदीय बोर्ड पार्टी के अंदर बड़ा मायने रखता है। संसदीय बोर्ड ही तय करता है कि भाजपा किस राज्य में क्या रणनीति बनाएगी। फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य-प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बी एल संतोष भी संसदीय बोर्ड के सदस्य है। कहा जा रहा है कि इस बार 4 नए सदस्यों के रुप में निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, सर्वानंद सोनेवाल, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, केशव प्रसाद मौर्य को भी मौका मिल सकता है।

(Yogi Adityanath may Join BJP Parliamentary Board)

Also Read : Akhilesh Yadav’s Attack on UP Government : अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला, बोले- कानून व्यवस्था से लेकर सबकुछ चौपट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox